सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Relationship लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रिश्ते (Riste)

        Rishte Image from:pexels.com  सुख दुख में.. साथ निभाये जो.. होते हैं रिश्ते.. बहानों बहानों में.. अपनापन प्यार जताए जो.. होते हैं रिश्ते.. फ़ूलों के हार हैं.. अच्छा व्यवहार हैं.. ईश्वर का उपहार हैं.. ये रिश्ते.. मानना ना मानना.. रिश्तों से आमना सामना.. हमसफरी की कामना है.. ये रिश्ते.. रिश्तों की भावनाओं का.. करे सम्मान.. रिश्तों को भगवान की.. देन मान.. रिश्तों को निभाओ.. जिन्दगी में होगा स्वर्ग.. का सा भान.. रिश्तों से ही जिन्दगी है.. जिंदगी का कहा मान.. रिश्तों को ही.. जिन्दगी मान.. रिश्ते जब दिल.. तोड़ देते हैं.. जिन्दगी को नया.. मोड देते हैं.. जब अपने अपनों को.. छोड़ देते हैं.. तबाह होती हैं जिंदगियां.. मैंने ऐसे दौर देखे हैं.. टूटा जो रिश्ता.. फिर नहीं जुड़ता.. चुभे टूटे धागे की.. गांठ सा.. रिश्तों की मार से.. दर्द होता है.. ज़ख्म दुखते है.. रिश्ता जब मरता है.. बैचैन करता है.. रिश्ता सिसकता है.. आजाद सा दीखता हैं .. मगर रिश्ते का बंधन ही.. मन को सिंचता है.. अपनी ओर खींचता है.. चुपके से हॉल ऐ दिल.. पूछता है.. मरने के बाद.. रिश्तों का बंधन.. नहीं रहता....

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट