आप जहां भी जाते हैं, आपकी स्मार्टवॉच भी साथ जाती है और आपके फोन के साथ जुड़ी होने की वजह से यह सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। तो क्या आपको फिटबिट, एपल वॉच या गार्मिन जैसे कलाई के दोस्त का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए? जवाब है— नहीं, आपको कुछ सलाहों को ध्यान में रखकर इस तरह के गैजैट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। स्मार्टवॉच में सुरक्षा जोखिम स्मार्टवॉच इंटरनेट-सक्षम डिवाइस हैं। कई स्मार्टवॉच में आपकी अपेक्षा से कम सुरक्षा की अहम वजह यह है कि छोटे उपकरणों में प्रोसेसिंग पावर, बैटरी और सुरक्षा को एम्बेड करने के लिए कम जगह होती है। इसलिए इनमें से सिक्योरिटी फीचर नहीं होते, जो आमतौर पर स्मार्टफोन में होते हैं। डेटा कलेक्शन स्मार्टवॉच आपके शरीर की संरचना (वसा, पानी, मांसपेशियों और ब्लड ऑक्सीजन) और गतिविधियों (तापमान, हृदय गति और नींद) पर लगातार नजर रखती है। यह डेटा आपके उपकरण से कंपनी के सर्वर तक लगातार जाता है। इसलिए इसमें सेंधमारी हो सकती है। साइबर हमले और डेटा उल्लंघन के जोखिम के अलावा एक तथ्य यह भी है कि स्मार्टवॉच द्वारा एकत्र डेटा थर्ड पार्टी ऐप्स की भी पहुंच होती है।...