सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

useful-things लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

100 से ज़्यादा फॉलोवर वाले हिन्दी चिट्ठों का शतक

हिन्दी चिट्ठाकारी तेजी से अपने पैर पसार रही है। चिट्ठाजगत संकलक पर 15000 से भी ज़्यादा पंजीकृत हिन्दी चिट्ठे इसकी जीती-जागती मिसाल है। अब एक गहन रिसर्च के बाद मैं आपके सामने एक और पुख़्ता सबूत पेश कर रहा हूं, जो यह साबित करेगा कि जो लोग हिन्दी ब्लॉगिंग को शैशवास्था में ही मानते हैं, वे गलत हो सकते हैं। मेरी रिसर्च का नतीजा है कि अब ऐसे हिन्दी चिट्ठों की संख्या 100 को पार कर चुकी है, जिनके 100 या उससे ज़्यादा फॉलोवर हैं। किसी ब्लॉग के अधिक फॉलोवर बनने का सीधा सा अर्थ है कि वह ब्लॉग व्यापक जनसमुदाय में पढ़ा जाता है। उसकी सामग्री दूसरे पाठकों को पसंद आती है। ब्लॉग को फॉलो करने का अर्थ यह भी हुआ कि पाठक उसे अपने फ़ीड रीडर में सीधे ही पढ़ना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि जैसे ही उस ब्लॉग पर कोई पोस्ट आए, उसकी सूचना उन्हें फीड के जरिए मिल जाए। शनिवार (18 सितम्बर 2010) को रात 8 बजे हिन्दी चिट्ठों पर रिसर्च के दौरान पता चला कि ऐसे चिट्ठों की संख्या 100 को पार कर चुकी है। सोचा कि इस खुशखबरी को सभी साथियों के साथ बांटा जाए। साथ ही उन चिट्ठों की सूची (लिंक के साथ) प्रकाशित की जाए, जिससे उन चिट्ठों क...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट